फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। अवैध हथियार रखने के आरोप में सीआईए पुलिस टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान गांव ढिंगसरा निवासी सन्नी उर्फ सुदामा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल व एक कारतूस बरामद कर उसके खिलाफ थाना भट्टू कलां में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। सीआईए फतेहाबाद पुलिस की टीम एएसआई रामअवतार के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव सिरढ़ान से ढिंगसरा की तरफ जा रही थी। जैसे ही टीम ढिंगसरा के पास पहुंची तो सामने से पैदल आ रहा युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और मुड़कर चलने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें