फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्तौल व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीआईए टोहाना पुलिस ने अंबेडकर चौक से एक युवक को अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान नरेंद्र कुमार निवासी भट्टूकलां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीआईए टोहाना पुलिस टीम टोहाना में अंबेडकर चौक के समीप पहुंची तो इसी दौरान एक युवक पुराना बस अड्डे के पास खड़ा दिखाई दिया, जोकि पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और वहां से चलने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें