टोहाना। सीआईए ने नशा तस्करी के आरोप में शहर से एक युवक को आठ किलो चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान तामसपुरा निवासी सुभाष उर्फ कालू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शहर थाना टोहाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए टीम एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान जब हिसार रोड स्थित न्यूकैम फैक्टरी के पास पहुंची तो कन्हड़ी की तरफ से पैदल आ रहा युवक टीम को देखकर घबरा गया और मुड़कर लोहाखेड़ा रोड की तरफ जाने लगा। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता से कार्य करते हुए उसे काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक प्लास्टिक कट्टे से आठ किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। संवाद