फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स टीम ने बाजीगर बस्ती जाखल के समीप से एक युवक को नशे की दवा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान सतपाल सिंह उर्फ बाली निवासी बाजीगर बस्ती के रूप में हुई है। आरोपी तस्कर के खिलाफ जाखल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के मुताबिक गश्त के दौरान रतिया से कुलां होते हुए जाखल मंडी में रेलवे ब्रिज के पास पहुंची तो इसी दौरान सामने गली में से एक युवक आता दिखाई दिया। युवक सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और वापस मुड़कर भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उक्त युवक को काबू कर पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके कब्जे से नशे करी दवा की सात शीशियां बरामद हुई। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।