फतेहाबाद। सदर फतेहाबाद थाना पुलिस ने अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव चुघेअहली निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। डीएसपी अजैब सिंह ने बताया कि थाना सदर फतेहाबाद की टीम एएसआई शीशपाल के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव बीघड़ से ढाणी मियां खां रोड पर पहुंची तो सूचना मिली कि रोड पर एक युवक बंदूक लिए खड़ा है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां खड़ा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और मुड़कर चलने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उक्त युवक को काबू कर तलाशी ली तो आरोपी के पास से एक टोपीदार बंदूक बरामद हुई। संवाद