फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 800 प्रतिबंधित गोलियों समेत युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल के पास थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को नशे की दवाओं समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान पंजाब के भाई रुपा निवासी हरदीप सिंह उर्फ निक्का के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक बड़ोपल पुलिस चौकी टीम गांव बड़ोपल में नेशनल हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बड़ोपल की तरफ से आ रहा एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को काबू कर लिया और उसके पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसमें से 800 नशे की प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें