फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

510 ग्राम अफीम सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए पुलिस की टीम ने रतिया क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को 510 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम बलकिंद्र सिंह उर्फ धोना निवासी ढाणी भूंदड़वास बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया है, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। सीआईए पुलिस टीम एएसआई प्रवीन कुमार के नेतृत्व में गांव भूंदड़वास से रियोंद रोड पर नहर पुल पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान युवक पकड़ा गया। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें