फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को 500 गांजा समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक फतेहाबाद निवासी सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एंटी नारकोटिक्स फतेहाबाद पुलिस टीम के एएसआई मेजर सिंह के नेतृत्व में टीम भट्ट बाईपास पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर उसे काबू कर उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मुख्य सप्लायर की तलाश शुरू की है।