रतिया। शहर पुलिस ने बुढलाडा रोड स्थित घग्घर नदी पुल पर पंजाब के बरेटा थाना के गांव कुलरिया निवासी रवि शर्मा को अवैध पिस्तौल व पांच कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उप मंडल न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे हिसार जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार शहर पुलिस की टीम बुढलाडा रोड पर घग्घर नदी पुल के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से जाने लगा। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से अवैध पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने यह पिस्तौल गांव पालसर निवासी सुखा नामक व्यक्ति से लिया था। संवाद