फतेहाबाद। सीआईए टोहाना टीम ने भूना क्षेत्र में गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम भूना के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी हिमांशु उर्फ चौटाला बताया है। थाना भूना में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। जानकारी के अनुसार सीआईए टोहाना की टीम एसआई पवन कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान जब गांव बुवान में भूना रोड पर पहुंची तो इसी दौरान भूना की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहा युवक सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और मोटरसाइकिल को मोड़ने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद