फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 310 ग्राम गांजापत्ती सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। भट्टू कलां पुलिस ने 310 ग्राम गांजापत्ती सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिंटू निवासी भट्टू कलां के रूप में हुई है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जब भट्टू कलां में पुलिस रेलवे पुल चौपटा रोड पर गश्त पर थी तो सामने से पैदल आ रहा युवक पुलिस को देखकर अचानक वापिस मुड़ गया। पुलिस कर्मचारियों ने उसे मौके पर काबू कर उसके हाथ में लिए पॉलिथीन को चेक किया तो उसमें 310 ग्राम गांजापत्ती बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें