फतेहाबाद। भट्टू कलां पुलिस ने एक युवक को 310 ग्राम गांजा समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक बिंटू निवासी भट्टूकलां के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई पुरुषोत्तम के नेतृत्व में पुलिस टीम को गश्त के दौरान रेलवे पुल चौपटा रोड भट्टू कलां के पास एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और मुड़कर चलने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर उसके पास एक पॉलीथीन की तलाशी ली तो उसमें से 310 ग्राम गांजा बरामद हुआ। संवाद