फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। आजाद नगर में फतेहाबाद पुलिस ने एक युवक 300 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी तस्कर आजाद नगर निवासी सुभाष के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद पुलिस की टीम गश्त के दौरान रतिया चुंगी होते हुए आजाद नगर पहुंची और मेन चौक से बालाजी कॉलोनी की तरफ मुड़ी तो उसी समय सामने से एक युवक पैदल आ रहा था जो कि पुलिस टीम को देखकर मुड़ गया। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसे रुकने को कहा तो वह नहीं रुका। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 300 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, यहां से न्यायिक हिरासत में हिसार भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें