रतिया। स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा शहर के बुढलाडा रोड पर गश्त के दौरान युवक को 220 ग्राम गांजा सहित पकड़ा है। युवक के खिलाफ शहर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए बुढलाडा रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कमाना मोड़ पर खड़े थे तो सामने से एक युवक हाथ में लिफाफा लेकर आ रहा था। पुलिस टीम को देखकर मुड़ने लगा, जिस पर टीम ने उसे पकड़ कर तलाशी तो उसके कब्जे से 220 ग्राम गांजा बरामद हुआ। युवक की पहचान गोपी निवासी हमजापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने गोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। संवाद