फतेहाबाद। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को 20 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान जसवंत सिंह उर्फ जस्सी निवासी काताखेड़ी के रूप में हुई है। थाना शहर फतेहाबाद में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद की टीम नेशनल हाइवे पर गश्त के दौरान रतिया पुल से भूना पुल बाईपास की तरफ जा रही थी तो सर्विस रोड पर मोटरसाइकिल लेकर खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद