फतेहाबाद। सीआईए फतेहाबाद टीम ने गश्त के दौरान सिरसा रोड फतेहाबाद से एक युवक को 19.10 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल निवासी दरियापुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। संवाद