फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1700 नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। एंटी नारकोटिक स्टाफ ने एक युवक को 1700 नशे की गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नारकोटिक स्टाफ की टीम एसआई महेंद्र सिंह की अगुवाई में गांव भिरड़ाना, शेखुपुर सौत्र, चंदोकलां से भूना की तरफ जा रही थी। जब गांव चंदोकला से आगे रंगोई नाला पुल के पास पहुंचे तो एक बाइक के पास युवक खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस की सरकारी गाड़ी देखकर एकदम अपनी बाइक पर बैठकर भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम भिरड़ाना निवासी कुलदीप बताया। मोटरसाइकिल में लगी प्लास्टिक की टंकी का लॉक खोलकर देखा तो काले रंग के पॉलिथीन में नशीली गोलियां बरामद हुईं। जांचने पर उसमें 1700 नशे की गोलियां बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें