भट्टूकलां। गांव ढांड में पुलिस ने एक युवक को 1.7 किलोग्राम अफीम समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम जब गश्त पर थी तो गांव ढांड में बैग लिए एक युवक बस स्टैंड के पास से गांव की गली में मुड़ गया। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को रोक कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमरेश निवासी हारा थाना प्रतापपुर जिला चतरा झारखंड के रूप में बताई। जब पुलिस ने उसके बैग को चेक किया तो उसमें 1 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद