फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 15 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने स्कूटी सवार युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान माजरा निवासी राजबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीआईए फतेहाबाद पुलिस टीम एसआई रामअवतार के नेतृत्व में गुरुनानक पुरा मोहल्ला फतेहाबाद में गश्त पर थी। जब पुलिस टीम एसबीआई बैंक के पास पहुंची तो उसी समय शक के आधार पर स्कूटी सवार युवक को काबू कर उससे पूछताछ की। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें