शहर पुलिस ने डायल 112 की सूचना पर इंडस्ट्रियल एरिया में युवक को 100 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव मढ़ निवासी बीरू उर्फ काली के रूम में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले के मुताबिक पुलिस को डायल 112 की गाड़ी ईआरवी 217 पर सूचना मिली थी कि इंडस्ट्रियल एरिया हिसार रोड बाईपास के समीप मोटरसाइकिल सवार युवक नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने एसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में उक्त स्थान पर दबिश देकर उक्त युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। संवाद