फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10.45 ग्राम होरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद/भूना। एंटी नारकोटिक्स टीम ने भूना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को 10.45 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान कमलदीप उर्फ कमल निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है। थाना भूना में आरोपी तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद की टीम एएसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव मोची में दहमान रोड रजवाहे के समीप पहुंची, इसी दौरान सामने से मोटरसाइकिल पर आ रहा युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और मोटरसाइकिल मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। पुलिस ने युवक से पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली तो कब्जे से 10.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें