फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पपीहा पार्क से मोटर साइकिल चोरी मामले में युवक गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर थाना पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी मामले में एक युवक को काबू किया है। जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि सम्राट निवासी बोसवाल ने बस अड्डा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह शहर के मॉडल टाउन में स्थित पपीहा पार्क के बाहर मोटर साइकिल खड़ा करके पार्क में घूमने के लिए गया था। जब वापस आकर देखा तो उसका मोटर साइकिल वहां से गायब था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शहर थाना के बस अड्डा चौकी के इंचार्ज प्रगट सिंह की टीम ने आरोपी दिलबाग सिंह निवासी भोड़िया बिश्नोईयां को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटर साइकिल बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें