फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कार की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
जाम लगा रहे परिजनों को समझाने पहुंचे शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
रतिया। शहर के बुढ़लाडा रोड पर स्थित कमाना मोड़ के पास मंगलवार देर रात को कार की टक्कर से गांव कमाना निवासी 27 वर्षीय युवक गुरतेज की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने बुधवार सुबह कमाना मोड़ के पास रतिया-बुढलाडा रोड पर जाम लगा दिया। टक्कर मारने वाले वाहन चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की गई। जाम की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी जय सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व परिजनों को समझाया कि आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शहर थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद गुस्साए परिजनों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव कमाना निवासी गुरतेज सिंह मजदूरी करने रतिया आता रहता था। मंगलवार को वह अपना काम निपटा कर पैदल ही बुढलाडा रोड से अपने गांव जा रहा था कि कमाना मोड पर पहुंचते ही पीछे से आ रही स्विफ्ट कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जब युवक को जमीन पर घायल पड़ा हुआ देखा तो आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर और पुलिस को दी। गंभीर रूप से घायल गुरतेज को शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरतेज सिंह का शव रतिया नागरिक अस्पताल में रखकर पुलिस ने मृतक के भाई मिट्ठू के बयानों के आधार पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। मगर बुधवार सुबह गुरतेज की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कमाना मोड़ के पास रतिया-बुढलाडा रोड पर जाम लगाकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
कोट
मंगलवार रात को कार की टक्कर से युवक गुरतेज की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को भी समझाया गया है कि जल्द ही आरोपी चालक पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयसिंह शर्मा, प्रभारी, शहर थाना रतिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें