रतिया। शहर पुलिस की टीम ने मंडी रोड स्थित जलघर के पास एक युवक को 3 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव अलीकां निवासी छिंद्रपाल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शहर पुलिस की टीम मंडी रोड की तरफ गश्त कर रही थी कि तभी शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली तो उससे 3 किलो 200 चूरा पोस्त मिला। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। संवाद