फतेहाबाद। शहर के गुरुनानकपुरा मोहल्ले में बुधवार शाम बाइक सवार युवक-युवती ने 80 वर्षीय भगवानी देवी के कानों से बालियां झपट लीं। विरोध के दौरान दोनों ने बुजुर्ग महिला से धक्का-मुक्की की और बाइक पर भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जांच अधिकारी रजत ने बताया कि भगवानी देवी गुरुनानकपुरा मोहल्ले में अपने घर पर अकेली रहती हैं। बुधवार शाम करीब चार बजे युवक और युवती आए और धक्का-मुक्की कर कानों से बालियां छीन लीं। पुलिस आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी है। संवाद