फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नए साल पर मिलेगी सौगात, फतेहाबाद के खेल स्टेडियम में बनेगा नया टेनिस कोर्ट

विज्ञापन
फतेहाबाद के खेल स्टेडियम का मैदान।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नए साल पर जिले के टेनिस खिलाड़ियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। फतेहाबाद के भोड़ियाखेड़ा खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को अति आधुनिक टेनिस कोर्ट बनने वाला है। पहले जिले में कहीं भी टेनिस कोर्ट नहीं था, जिस कारण टेनिस खिलाड़ियों को खेलने के लिए प्रयुक्त जगह नहीं मिल पाती थी, लेकिन अब खेल स्टेडियम में जिले का इकलौता टेनिस कोर्ट बनेगा तो, खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा। इसके लिए पंचायत विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले में खेल प्रतिभाएं तो अधिक हैं, लेकिन टेनिस को लेकर कोई भी टेनिस कोर्ट नहीं बना हुआ था। जिला के कई खिलाड़ी टेनिस का प्रशिक्षण लेने के लिए परेशान रहते थे। फतेहाबाद के खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए ट्रैक, कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र, वॉलीबाल के ट्रैक बने हुए हैं, लेकिन टेनिस कोर्ट अभी तक नहीं बना हुआ था। इस मामले में जिला खेल विभाग ने प्रशासन से आग्रह किया था कि उनके पास खेल स्टेडियम में टेनिस कोर्ट के लिए अलग से जगह पड़ी है, अगर यहां पर टेनिस कोर्ट बनाया जाए तो खिलाड़ियों को फायदा होगा। इसके लिए खेल विभाग ने पंचायती राज विभाग को जमीन भी उपलब्ध करवा दी है। इस खेल स्टेडियम में टेनिस कोर्ट बनने से खिलाड़ियों को फायदा होगा। संवाद


पंचायती राज विभाग ने डाला 20.66 लाख का टेंडर
पंचायती राज विभाग ने खेल विभाग की अनुमति मिलने के बाद अब फतेहाबाद के भोड़ियाखेड़ा स्टेडियम में टेनिस कोर्ट बनाने के लिए 25 दिसंबर को 20.66 लाख रुपये का टेंडर जारी किया था। टेंडर को 8 जनवरी को खोला जाएगा। हालांकि बड़ी बात यह है कि फतेहाबाद में टेनिस का कोई कोच नहीं हैं, लेकिन फिर भी टेनिस कोर्ट बनाने की कवायद आरंभ की गई है।
विज्ञापन


कोट
फतेहाबाद के खेल स्टेडियम में जगह खाली थी। हमने प्रशासन से आग्रह किया था कि यहां पर टेनिस कोर्ट बनाया जा सकता है और इसके लिए जमीन भी दी गई है। टेनिस कोर्ट बनने के टेनिस के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण में फायदा होगा।
-राजबाला, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद।

कोट
फतेहाबाद के गांव भोड़ियाखेड़ा में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत टेनिस कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों को नेट व अति आधुनिक कोर्ट उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

-देवेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें