फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आप नेता की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का प्रयास

Mon, 18 May 2026 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। साइबर ठग ने आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश संयुक्त सचिव सुखविंदर सिंह गिल की पंजाबी में फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों से रुपये मांगे गए हैं। ठगों ने सबसे पहले गांव चंदडकलां के रमेश कुमार से 20 हजार रुपये, टोहाना के इंद्रजीत कुमार से 30 हजार रुपये और गांव खनोरा के राजकुमार सिहाग से 50 हजार रुपये मांगे। गनीमत रही कि तीनों ने राशि भेजने से पहले सुखविंदर सिंह गिल से संपर्क कर लिया जिससे ठगी का प्रयास विफल हो गया। सुखविंदर सिंह गिल ने लोगों से साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें