मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन पद से इस्तीफे की जानकारी देते योगराज शर्मा। संवाद
भट्टू कलां। योगराज शर्मा ने वीरवार को मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन का पद छोड़ दिया । पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने पद छोड़ने की घोषणा की।
शर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक दुड़ाराम ने उनसे बिना पूछे मार्केट कमेटी का वाइस चेयरमैन बना दिया गया।उनकी इस पद के लिए उन्हें कोई रुचि नहीं थी। उन्होंने पूर्व विधायक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मार्केट कमेटी का वाइस चेयरमैन बनाया गया लेकिन घरेलू व्यस्तता के चलते यह पद नहीं रखना चाहते। वे अपना पद छोड़ रहे हैं। पूर्व विधायक दुड़ाराम या पार्टी जिसे भी चाहे मार्केट कमेटी का वाइस चेयरमैन बना सकती है। उन्होंने पद छोड़ दिया है।