फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती खिलाड़ी आरजू ने एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

विज्ञापन
आरजू, कुश्ती खिलाड़ी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की कुश्ती खिलाड़ी आरजू लुहाच ने बहरीन में हुई अंडर 20 एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। बहरीन में यह चैंपियनशिप 10 जुलाई तक जारी रहेगी। आरजू ने जापान, उजबेकिस्तान, कीर्गिस्तान, कजाकिस्तान की खिलाड़ियों को पटखनी दी है। उजेकिस्तान की उस खिलाड़ी को आरजू ने शिकस्त दी, जो ओलंपिक की भी गोल्ड मेडलिस्ट रही है। आरजू गांव भोड़िया खेड़ा स्थित जिला खेल स्टेडियम में कुश्ती कोच अनिल कुमार के मार्गदर्शन में अभ्यास करती हैं। कोच अनिल कुमार ने बताया कि आरजू गांव भोड़िया खेड़ा में रहती है। उसके पिता ओमप्रकाश पूर्व सैनिक हैं जबकि मां सुनीता देवी शिक्षिका है। आरजू पिछले तीन साल से कुश्ती का अभ्यास कर रही है। इससे पहले भी आरजू कई चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें