फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर नंदीशाला की पोस्ट पर गलत टिप्पणी, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के हिसार रोड स्थित शिव नंदीशाला की फेसबुक पोस्ट पर नरेश जोहिया नामक युवक द्वारा गलत टिप्पणी करने के चलते गौ भक्तों में रोष बढ़ गया है। नंदीशाला कमेटी व शहर के गणमान्य लोगों ने उक्त व्यक्ति पर कड़ी कार्यवाही को लेकर शहर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर पुलिस को दी शिकायत के बारे जानकारी देते हुए नंदीशाला संयोजक धर्मपाल सैनी ने बताया कि नंदीशाला में दलिया बनाने के लिए कढ़ाई की कमी बनी हुई है जिसके चलते दानी सज्जन द्वारा दलिया बनाने के लिए कढ़ाया दान किया था। नंदीशाला कमेटी ने उक्त सज्जन की सराहना करते हुए पोस्ट को फेसबुक पर शेयर कर दिया है लेकिन नरेश जोहिया ने नंदीशाला को बदनाम करने की नियत से गलत कमेंट किए है। ताकि लोग समाजसेवा के लिए आगे न आए व गोवंश भूखे मर जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए, ताकि दोबारा ऐसा कोई न कर सके। इस अवसर लर राजेंद्र बल्ली, बलदेव सैनी, सरदारा राम, दलीप सिंह, भागा राम, राजीव कुमार और पप्पू सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें