फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भावस्था के दौरान मुनक्का व संतुलित आहार लें महिलाएं : डॉ. पलक

Tue, 23 Dec 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूथनकलां में मंगलवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क प्रसव-पूर्व जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन, शुगर सहित अन्य आवश्यक जांच की। साथ ही गर्भस्थ शिशु की स्थिति की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं और टीटी टीकाकरण भी किया गया। शिविर में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पलक कंबोज ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान उच्च जोखिम वाली स्थितियों की समय रहते पहचान कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार लेने की सलाह देते हुए कहा कि मुनक्का आयरन का अच्छा स्रोत है, जिससे खून की कमी दूर होती है। इसके साथ हरी सब्जियां, फल, दालें, दूध-दही और पर्याप्त पानी का सेवन जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी आ रही है और ग्रामीण महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। महिलाओं ने शिविर को लाभकारी बताते हुए स्वास्थ्य विभाग की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें