फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वृद्धा को लिफ्ट देने के बहाने कार सवार महिलाओं ने सोने की बालियां छीनीं

विज्ञापन
जाखल में महिला से बालियां छीनने के मामले की जांच करते हुए पुलिसककर्मी
विज्ञापन
जाखल। जाखल में शनिवार को एक वृद्ध महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार सवार दो महिलाएं व व्यक्ति सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी वृद्धा निर्मला देवी ने बताया कि वह शनिवार सुबह डेरा ब्यास के संगत घर में जाने के लिए घर से निकली थी। घर से निकलकर वह जाखल बस स्टैंड के पास ही पहुंची और वहां पर बैठ गई। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार उसके पास आकर रुकी, जिसमें कार चालक के अलावा दो महिलाएं सवार थीं। महिलाओं ने उतरकर उससे बात की और उसके गंतव्य के बारे में पूछा। जब उसने संगत घर जाने की बात कही तो उक्त महिलाओं ने भी यही कहा कि वह भी डेरा के संगत घर जा रही हैं और उसे कार में बैठा लिया। वृद्धा ने बताया कि रास्ते में कार सवार महिलाओं ने उसके कानों से सवा तोले सोने की बालियां छीन ली और उतारकर वहां से फरार हो गईं। इस संबंध में जाखल थाना प्रभारी हरफूल सिंह ने बताया कि इस मामले के संबंधित पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें