फतेहाबाद के राजकीय महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर महिला अभ्यार्थी की नोज पिन खोलती हु
फतेहाबाद। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) देने के लिए पहुंचीं महिला अभ्यर्थियों को शनिवार को ज्वेलरी उतारने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा केंद्र पर महिला अभ्यर्थी नोज पिन, कानों की बालियां तक डालकर पहुंची। केंद्र के बाहर नोज पिन और कानों की बालियां उतारने के बाद ही महिलाओं को एंट्री दी गई। हेयर रबड़ बैंड और चूड़ियां तक उतरवाई गईं। राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिय़ा खेड़ा में नोज पिन उतारने में महिला पुलिसकर्मी मदद करती नजर आईं। पुरुष अभ्यार्थियों से बेल्ट आदि केंद्र के बाहर ही रखवा लिया गया।