भट्टूकलां। फतेहाबाद ब्रांच नहर में एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस महिला की शनाखत में जुटी है। पुलिस को सूचना मिली की फतेहाबाद ब्रांच में एक महिला का शव उतरा रहा है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मेहूवाल हेड के समीप शव को नहर से बाहर निकाला। महिला की उम्र करीब 55-60 वर्ष प्रतीत हो रही है। थाना प्रभारी देवेंद्र नैन ने बताया कि एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान की कोशिश जा रही है। संवाद