टोहाना। शहर के रेलवे रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए आई महिला का डेबिट कार्ड बदलकर हजारों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महिला ने शिकायत शहर पुलिस को दे दी है, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के संगरूर जिले के मनियाना की रहने वाली गुरजेंट कौर ने बताया कि वह एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गई थी तभी पीछे से एक लड़का बोला आंटी मै आपकी मदद कर देता हू तो महिला ने उक्त लड़के को डेबिट कार्ड देकर कहा 15 हजार रुपये निकाल दो। आरोपी ने दो बार में 7 हजार रुपये निकालकर कहा आंटी एटीएम खराब है तथा डेबिट कार्ड बदलकर उसे दे दिया। आरोपी ने कुछ समय बाद एटीएम से 96742 रुपये निकाल लिए जिसके बाद उसे धोखाधड़ी का पता चला तो सूचना शहर पुलिस को दी। संवाद