फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्कूल वैन की चपेट में आने से पंजाब निवासी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र के गांव बीराबदी में स्कूल वैन की चपेट में आकर महिला कौशल्या देवी की मौत हो गई। महिला पंजाब के मानसा जिले के गांव आलुपुर की रहने वाली थी। वहीं, पुलिस ने मृतका के बेटे सुरमपाल की शिकायत पर स्कूल वैन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुरमपाल ने बताया कि उसकी मां कौशल्या देवी रतिया के गांव बीराबदी में रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह के यहां समारोह में गई थी। उसकी माता बीराबदी गांव से आलुपुर लौटने के लिए दोपहर 2 बजे बीराबदी के बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान वहां चालक स्कूल वैन लेकर आया। बच्चों को वैन से उतारा। इसके वैन चालक ने तेज गति से वैन को पीछे कर दिया। वैन चालक ने उसकी मां को बुरी तरह से कुचल दिया। सुरमपाल ने बताया कि घायल अवस्था में उसकी मां को रिश्तेदार सिरसा के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में स्कूल वैन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें