टोहाना। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा 18 किलोग्राम डोडोपोस्त सहित गिरफ्तार की गई महिला को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस की टीम आरोपी महिला को जांच के लिए मध्य प्रदेश लेकर गई है, ताकि जिनसे महिला नशा लेकर आई है, उन आरोपियों को काबू किया जा सके।
गौरतलब है कि एंटी नारकोटिक्स सेल जींद की टीम के पास गुप्त सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश की रहने वाली महिला सुमन मध्य प्रदेश व राजस्थान से नशा लाकर हरियाणा व पंजाब में बेचने का काम करती है। पुलिस की टीम ने एसआई महावीर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को टोहाना रेलवे स्टेशन से काबू कर लिया, जहां उसके कब्जे से 18 किलो 30 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ था। पुलिस पूछताछ में महिला ने मध्य प्रदेश से नशा लाने की बात कही थी। अब पुलिस सप्लायर को काबू करने के लिए मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो चुकी है। शहर थाना प्रभारी अशोक श्योकंद ने बताया कि मादक पदार्थ अधिनियम मामले में गिरफ्तार महिला को पुलिस रिमांड पर लिया है, महिला से पूछताछ की जा रही है तथा जहां से वह नशा लेकर आई, वहां सप्लायर को काबू किया जाएगा। संवाद