फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिमाग की नस फटने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सतीश कॉलोनी निवासी एक महिला की दिमाग की नस फटने से मौत हो गई। महिला के शव को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। मामले के मुताबिक 45 वर्षीय मंजू बाला की मंगलवार रात को तबीयत खराब हो गई। अचानक वह चक्कर खाकर गिर गई। इसके बाद परिजनों द्वारा अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा महिला की दिमाग की नस फटने से मौत होने का कारण बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें