फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महिला के साथ मारपीट, पति समेत पांच पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव दरियापुर में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने पति समेत पांच आरोपियों पर मारपीट के आरोप लगाए है। मामले में सदर पुलिस ने गांव दरियापुर निवासी महिला ममता के बयान पर आरोपी पति विक्रम व जोनी, राकेश, सुमित्रा सोनिया के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में ममता ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उसकी शादी करीब 9 साल पहले दरियापुर निवासी विक्रम के साथ हुई थी। आरोप है कि मनमुटाव के चलते पति ने तलाक का केस कर रखा है और उसने घर बसाने का केस कर रखा है। आरोप है कि 14 फरवरी शाम को आरोपियों ने हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें