फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10.35 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद के गुरु नानकपुरा मोहल्ले से एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने हेरोइन तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान परमजीत कौर के तौर पर हुई है। आरोपी महिला के कब्जे से पुलिस ने 10.35 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी महिला को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुरु नानकपुरा मोहल्ला में छापे के दौरान महिला परमजीत कौर को 10.35 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें