फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महिला और उसकी दो बेटियों को सूआ घोंपा, रॉड से पीटकर किया जख्मी

विज्ञापन
रॉड से पीटकर जख्मी किए जाने के बाद उपचाराधीन महिला। संवाद
विज्ञापन
भूना (फतेहाबाद)। गांव ढाणी गोपाल में वीरवार देर रात मोटरसाइकिल पर आए चार लोगों ने एक महिला व उसकी दो बेटियों को सूआ घोंपकर और रॉड से पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। हमले में महिला संतोष देवी व उसकी दो बेटियां गीता व कांता को चोटें आई हैं। परिजनों ने जख्मी तीनों मां-बेटियों को सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल करवाया। मगर, उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, हमलावरों में दो की पहचान हो गई है, जिनमें टोहाना के गांव मोधुआला निवासी मनोज व उसका ममेरा भाई कानीखेड़ी निवासी अमित है।
विज्ञापन

ढाणी गोपाल की गीता का आरोप है कि वह 11वीं कक्षा में पढ़ने के लिए सनियाना जाती थी। उस दौरान गांव मोधुवाला निवासी मनोज उसे आते जाते समय परेशान करने लगा। हमारे गांव में कानीखेड़ी के अमित की रिश्तेदारी होने के कारण वह मनोज के साथ शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। उन्होंने मुझे धमकी दी थी कि अगर तूने शादी नहीं की तो मनोज तेरी बहन और मां को मौत के घाट उतार देगा। इसलिए मनोज ने जबरन 22 अप्रैल 2021 को मेरे साथ लव मैरिज की थी। कुछ महीनों बाद ही मनोज ने उसके साथ मारपीट एवं उत्पीड़न शुरू कर दिया। गीता ने बताया कि इससे तंग आकर वह अपनी विधवा मां संतोष देवी के पास आ गई। मगर, मनोज ने ढाणी गोपाल में आकर कई बार उसे व उसके परिवार के लोगों पर हमला करने की कोशिश की थी।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस स्टेशन भूना में कई बार शिकायत दी जा चुकी है। मगर, उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। 11 मई को उन्हें घर से उठाकर ले जाकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़िता ने बताया कि वीरवार रात को दो मोटरसाइकिल पर चार लोग उनके घर पहुंचे, जिन्होंने आते ही उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जब चिल्लाना शुरू किया तो उसके भाई को देखकर उपरोक्त हमलावर मोटरसाइकिल घर पर ही छोड़कर चमारखेड़ा गांव की तरफ पैदल भाग गए। पुलिस जांच अधिकारी संदीप कुमार व देवेंद्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज अग्रोहा से घायलों के बारे में सूचना मिलते ही तुरंत वहां पहुंचकर तीनों मां बेटियों के बयान दर्ज किए और दो नामित सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

कोट

पीड़िता गीता देवी के बयान पर गांव मोधुवाला के मनोज कुमार व कानीखेड़ी के अमित तथा दो अन्य हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324, 452, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-अनूप कुमार, एसएचओ, भूना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें