फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बुजुर्ग का डेबिट कार्ड बदलकर 31 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के बस स्टैंड के पास एटीएम बूथ में बुजुर्ग से धोखाधड़ी करके डेबिट कार्ड बदलकर 31 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जमालपुर शेखां निवासी देशराज ने बताया कि उनके गांव की एसबीआई ब्रांच में उसका खाता है, जिसका डेबिट कार्ड लिया हुआ है। उसने बताया कि वह सुबह 11 बजे टोहाना किसी काम से आया था। जब वह एटीएम मशीन से रुपये निकालने के लिए गया तो एक लड़का बूथ में घुस गया और डेबिट कार्ड का पिन देखने के बाद झांसा देकर कार्ड बदल लिया। जब उसके मोबाइल पर मैसेज आए तो पता चला कि आरोपी ने उसके खाते से चार बार में 31 हजार रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें