फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सर्दी का प्रकोप शुरू, गर्म कपड़ों में दिखने लगे लोग

विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टूकलां में सर्दी से बचने के लिए अलाव के आगे बैठे लोग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नवंबर माह के अंत में अब सर्दी बढ़ने लगी है। जिले में ठंड का आगाज आरंभ हो गया है और लोगों को अब दिन में धूप सुहाने लगी है। गर्म कपड़े घरों से बाहर निकल आए हैं और शहर में लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। बढ़ती ठंड के कारण लोग बीमारियों से भी जूझने लगे हैं। लोगों को गला खराब, खांसी व जुकाम की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व शीतलहर चलने से अब मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। फतेहाबाद में दिन और रात केे तापमान में भी अधिक अंतर नहीं रह गया है। शनिवार को सुबह और शाम को घरों से बाहर निकलने वाले लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का पिछले दिनों के मुकाबले अधिक सहारा लिया। दोपहर बाद निकली धूप से सर्दी से लोगों को राहत मिली। शाम होते ही ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा जिस कारण लोग जल्दी ही अपने घरों को लौट गए। फतेहाबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। बढ़ती ठंड के चलते भी दुकानों पर गर्म कपड़ों की खूब बिक्री हो रही है।
बीमार हो रहे हैं लोग
ठंड शुरू होने के साथ ही बच्चे व बुजुर्ग अब बुखार, जुकाम व खांसी की चपेट में आ रहे है। वहीं डाक्टरों ने एडवाइजरी जारी की है कि शाम होते ही छोटे बच्चों को घर से बाहर न निकाले। स्कूल जाने वाले बच्चों को गर्म वस्त्र अवश्य पहनाएं। अगर ऐसा करेंगे तो बच्चे इन बीमारियों की चपेट में आने से बच सकेंगे।
विज्ञापन

चार स्थानों पर जली पराली
इसी बीच किसानों द्वारा जिले में पराली जलाने की घटनाएं भी जारी हैं। रविवार को भी हरसेक ने चार स्थानों पर फायर लोकेशन भेजी है। पूरे प्रदेश में रविवार को चार स्थानों पर पराली जलाने की सूचनाएं आई, जिसमें फतेहाबाद पहले नंबर पर रहा। फतेहाबाद में चार, सिरसा में तीन, यमुनानगर में दो, हिसार, झज्जर व कैथल में एक-एक स्थान पर पराली जली है।
कोट
ठंड का प्रकोप अब बढ़ने लगा है। इसलिए लोग गर्म कपड़ों का अधिक प्रयोग करें। ठंडे पानी को पीने से बचें और जितना हो सके अपने आप को ढककर कर रखें। अगर बुखार या सर्दी लगती है तो चिकित्सकों से सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन

-डॉ. मनीष टुटेजा, चिकित्सक, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें