फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दाह संस्कार के दौरान श्मशान घाट प्रबंधन पोर्टल पर करेगा ऑनलाइन एंट्री, पीपीपी से कट जाएगा मृतक का नाम

Mon, 21 Oct 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में श्मशान भूमि सुधार सभा।
विज्ञापन
फतेहाबाद। मृतक के दाह संस्कार के दौरान ही अब शिवपुरी प्रबंधन (श्मशान घाट) पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री करेगा। पोर्टल पर सत्यापित रिकॉर्ड रहेगा। इस दौरान ही परिवार पहचान पत्र से भी नाम कट जाएगा। मृत्यु प्रमाणपत्र और पीपीपी में फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए ये कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

पीपीपी पोर्टल पर इसको लेकर नई व्यवस्था शुरू की गई है। जिस पर अब शिवपुरी प्रबंधन की तरफ से ऑनलाइन एंट्री शुरू की गई है। शिवपुरी प्रबंधन मृतक का पीपीपी, आधार कार्ड और सूचक का आधार कार्ड लेकर ऑनलाइन करेगा। इसकी एवज में नगर परिषद की तरफ से 500 रुपये प्रति एंट्री के मिलेंगे। शहर फतेहाबाद में जनवरी से अगस्त तक मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए 505 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। फिलहाल पीपीपी से मृतक का नाम कटवाने के लिए मृत्यु प्रमाणपत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है।
- मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए करवाना होता है रजिस्ट्रेशन
मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए फिलहाल पहले जैसे ही व्यवस्था रहेगी। इसको लेकर सूचक को प्रक्रिया के तहत पंजीकरण करवाना होता है, लेकिन भविष्य में मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को भी इससे जोड़ा जा सकता है। प्रमाणपत्र के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए परिजनों को 21 दिन के अंदर पंजीकरण करवाना होता है। इसमें परिजनों को एक फार्म के साथ मृतक व सूचक के आधार कार्ड के साथ-साथ शिवपुरी (श्मशान घाट) में दर्ज रिकॉर्ड की स्लिप लगानी होती है। ये फाइल नगर परिषद कार्यालय में जमा होने के बाद ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है जिसके बाद परिजनों को मृत्यु प्रमाणपत्र मिलता है। अगर पीपीपी पोर्टल से इसे जोड़ा जाता है तो परिजनों को कागजी कार्रवाई के झंझट से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

-शहर में ये हुआ मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए पंजीकरण
कुल रजिस्ट्रेशन - 505
पुरुष - 285
महिला - 220
- दूसरे राज्य के व्यक्ति की मौत होने पर नहीं हो रही एंट्री
शिवपुरी सुधार सभा फतेहाबाद में ऑनलाइन एंट्री का काम संभाल रहे राजेंद्र शर्मा का कहना है कि पोर्टल पर डाटा दर्ज के दौरान दिक्कत आ रही है। अगर दूसरे राज्य के व्यक्ति की यहां मौत हुई है तो उसका पीपीपी न होने के कारण पंजीकरण नहीं हो रहा है। इसके अलावा सूचक का आधार कार्ड अगर अपडेट नहीं है तो भी एंट्री नहीं हो पा रही है।
- श्मशान भूमि सुधार सभा प्रबंधन को दाह संस्कार की ऑनलाइन एंट्री करनी है। इसके लिए प्रबंधन को आईडी दी गई है। जिस शव का दाह संस्कार होगा, उसकी पोर्टल पर एंट्री करनी होगी। परिवार पहचान पत्र से संबंध में इसे शुरू किया गया है। पोर्टल पर इसको लेकर रिकॉर्ड भी रहेगा। - सुरेंद्र कुमार, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें