फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में रविवार देर शाम को 35 वर्षीय युवक सुनील ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी शनिवार को मायके गई थी। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्फाकिया मौत की कार्रवाई की है। परिजनों के मुताबिक मृतक युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था।
मामले के मुताबिक गांव भिरड़ाना निवासी सुनील जो कि फतेहाबाद में कृषि सामान की दुकान पर नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि सुनील की पत्नी शनिवार को परिवार से मिलने के लिए रतिया में अपने मायके गई थी। घर पर इस दौरान कोई नहीं था। रविवार देर शाम को पड़ोसियों ने युवक को घर फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। सोमवार को परिजनों के बयान पर कार्रवाई करके पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के दो बच्चे हैं। पत्नी गांव में ही स्कूल के पास दुकान चलाती है।