फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस ने दो मामलों में एससी-एसटी एक्ट हटाए तो एडीसी ने बनाई जांच कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को जिलास्तरीय सतर्कता एवं निगरानी कमेटी तथा जिलास्तरीय मैनुअल स्कैवेंजिंग सतर्कता कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कुल 16 एजेंडों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी ने कहा कि किसी भी मामले में पीड़ित व्यक्तियों को समय पर न्याय मिलना चाहिए। बैठक में मामलों की सुनवाई के दौरान एडीसी को बताया गया कि दो मामलों में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट हटा दिया है। एडीसी ने एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया। एडीसी ने इस कमेटी में दो गैर सरकारी सदस्यों को शामिल करते हुए निर्देश दिए कि दोनों मामलों की एक सप्ताह के अंदर जांच पूरी करके रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करें। बैठक में जिला कल्याण अधिकारी एवं कमेटी सदस्य सचिव लालचंद डूडी ने बताया कि विभाग द्वारा अब तक लंबित 16 मामलों में पीड़ित व्यक्तियों को 24 लाख 62 हजार 500 रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है। बैठक में एसडीएम राजेश कुमार, लालचंद डूडी, डीएसपी जयपाल, एक्सईएन सतीश देसवाल, डीएसओ ओमप्रकाश इंदौरा, गैर सरकारी सदस्य दर्शन सिंह, बिट्टू रोज, नरेंद्र लूणा, सुशील कुमार, मलकीत सिंह, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें