भट्टूकलां। वीरवार सुबह भट्टू क्षेत्र में हुई हल्की बारिश से खरीद केन्द्रों पर पड़ी सरसों व गेहूं की बोरियां भीग गई। किसान से खरीद के बाद इन बोरियों को सीलकर उठान के लिए छोड़ी गई थी, इसी बीच हुई बारिश से अनाजमण्डी में खुले में पड़ी सरसों की बोरियां भीग गई। कच्चे आढ़तियों ने इन बोरियों को बारिश से बचाने के लिए इन पर तिरपाल की कोई व्यवस्था नही की। जिससे सैकड़ों बोरियां भीग गई। खरीद एजेंसी को-ऑप्रेटिव सोसायटी सहायक मैनेजर सुशील मेहता ने बताया कि खरीद की गई बोरियां का जब तक उठान नही हो जाता है, तब तक इसकी जिम्मेवारी कच्चे आढ़ती की होती है। वहीं हल्की बारिश से गेंहू की फसल भीग जाने से किसानों के गेंहू कढ़ाई का कार्य भी प्रभावित हो गया। गेंहू की फसल भीग जाने से थ्रेसर व कम्बाईन का कार्य बन्द हो गया है।