फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डिपो धारक की दुकान पर स्टॉक से अधिक मिला गेहूं

विज्ञापन
फतेहाबाद में राशन डिपो की दुकान में पड़ा गेहूं का स्टॉक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार से आई सीएम फ्लाइंग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरानी तहसील चौक में स्थित वार्ड नंबर-दो के डिपो होल्डर की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान जांच की गई तो डिपो होल्डर के स्टॉक से साढ़े नौ क्विंटल गेहूं अधिक मिला। अधिक मिले गेहूं को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं डिपो होल्डर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम फ्लाइंग हिसार को गुप्त सूचना मिली थी कि फतेहाबाद की पुरानी तहसील चौक में राशन डिपो धारक नरेश गुप्ता के पास स्टॉक से अधिक गेहूं पड़ा है। सूचना पाकर हिसार से सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, एएसआई महेंद्र सिंह व स्थानीय सीएम फ्लाइंग के सदस्यों के साथ डिपो होल्डर की दुकान पर पहुंच गए। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक घड़सीराम को भी मौके पर बुलाया या। जब राशन डिपो का रिकॉर्ड चेक किया गया तो यहां पर साढ़े नौ क्विंटल गेहूं का स्टॉक अधिक मिला। राशन डिपो होल्डर के पास 126.50 क्विंटल गेहूं का स्टॉक होना चाहिए था, लेकिन उसके पास 136 क्विंटल गेहूं का स्टॉक मिला है। निरीक्षक घड़सीराम ने बताया कि डिपो की जांच के दौरान चीनी व बाजरे का स्टॉक सही मिला है, लेकिन गेहूं का स्टॉक अधिक पाया गया है। इस गेहूं को पुलिस द्वारा जब्त किया जाएगा। डिपो धारक की पीओएस मशीन को लेकर किसी अन्य डिपो धारक से बातचीत करके लोगों को राशन बंटवाया जाएगा। पुलिस को मामले की शिकायत दी जा रही है।
कोट
हमारे पास सूचना मिली थी कि तहसील चौक में एक डिपो होल्डर के पास स्टॉक से अधिक गेहूं है। इस मामले में वीरवार को डिपो धारक की दुकान पर खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक के साथ छापा मारा गया। स्टॉक से अधिक गेहूं यहां मिला है, जिसकी शिकायत पुलिस को कर दी गई है।
विज्ञापन

-कुुलदीप सिंह, एसआई सीएम फ्लाइंग, हिसार।

फतेहाबाद की पुरानी तहसील चौक में राशन डिपो धारक की दुकान पर कार्रवाई करने पहुंची सीएम फ्लाइंग हि?- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें