फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा जिला अस्पताल : दर्द निवारक न रक्तचाप की दवा, कफ सिरप मिलते ही खत्म

Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में डिस्पेंसरी पर दवाई के लिए लाइन में लगे मरीज
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में दवाइयों की कमी बरकरार है। नागरिक अस्पताल में दर्द निवारक और न ही बीपी कंट्रोल की दवाई है। यहां तक कि करीब डेढ़ माह बाद कफ सिरप का स्टॉक मिला था जो कि मिलते ही खत्म हो गई है। नागरिक अस्पताल प्रशासन ने दवाइयों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय को डिमांड भेजी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रोजाना 750 से 800 मरीजों की ओपीडी होती है। अस्पताल में करीब डेढ़ माह से कफ सिरप नहीं थी। सिविल सर्जन कार्यालय ने दूसरे केंद्रों से उधारी कफ सिरप लेकर नागरिक अस्पताल में भेजी लेकिन वह भी सोमवार को खत्म हो गई। अस्पताल को शरीर में तेजाब बनने से रोकने की तीन हजार गोलियां मिली थी जो कि खत्म हो गई है। अस्पताल में दर्द निवारक और बीपी कंट्रोल की दवाइयों का भी टोटा चल रहा है।
सिजेरियन सामान देने में एजेंसी कर रही आनाकानी
अस्पताल में होने वाले सिजेरियन केसों में धागे व अन्य दवाइयों की जरूरत पड़ती है। लेकिन एजेंसी ये दवाइयां देने में भी आनाकानी कर रही है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये एजेंसियों का बकाया है। जबकि अभी 60 लाख रुपये की अनुमति मिली है। अधिकारियों की माने तो एजेंसियों को सिजेरियन का सामान देने के लिए आश्वासन देकर सप्लाई के लिए सहमत किया गया है।
विज्ञापन

वेयर हाउस से नहीं आ रही दवाओं की सप्लाई
जिले के नागरिक अस्पताल, उप नागरिक अस्पताल, पीएचसी और सीएचसी को वेयर हाउस हिसार से दवाइयों की सप्लाई आती है। लेकिन यहां से लंबे समय से दवाइयों की सप्लाई पूरी नहीं आ रही है। इसके चलते सिविल सर्जन कार्यालय को मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत जारी होने वाले बजट से दवाइयों की खरीद करनी पड़ रही है। ऐसे में करीब डेढ़ करोड़ का भुगतान नहीं होने से सिविल सर्जन कार्यालय कर्जदार हो चुका है।
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और टोहाना में दवाइयों की कमी चल रही है। इस सप्ताह में दवाइयों की कमी में सुधार होगा। मुख्यालय स्तर पर इसको लेकर प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. संगीता अबरोल, कार्यकारी सिविल सर्जन

फोटो नंबर 20 और 24

फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में डिस्पेंसरी पर दवाई के लिए लाइन में लगे मरीज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें