फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंजाब में टूटे तटबंधों के बाद जाखल पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंजाब के मूनक में मकोड़ साहिब व फलूद में बुधवार सुबह टूटे तटबंधों के कारण पानी ने जाखल की ओर अपना रुख कर लिया। मगर पानी का रुख बदल दिया जाता तो शायद जाखल क्षेत्र में बाढ़ के हालात नहीं बनते। सिंचाई विभाग के अनुसार, यह पानी बांई ओर मुड़ गया, अगर पानी का रास्ता दाएं ओर होता तो पानी पंजाब के खेतों की ओर चला जाता और जाखल के गांव घग्गर के पानी से बच सकते थे।
विज्ञापन


शिवालिक की पहाड़ियों से होकर घग्गर नदी पटियाला, कैथल के गुहला चीका, खनौरी होते हुए जाखल के चांदपुरा गांव होते हुए फतेहाबाद जिले में प्रवेश करती है। घग्गर बरसाती नदी है, लेकिन पहाड़ों में जबरदस्त बारिश के कारण यह अपना रौद्र रूप भी धारण कर लेती है। फतेहाबाद जिला 10 बार घग्गर के कारण बाढ़ की चपेट में आ चुका है। खनौरी से निकलने के बाद जब घग्गर का पानी मूनक एरिया से निकलता है तो यह जाखल के काफी नजदीक आ जाता है। जाखल से इन गांवों की दूरी 30 से 32 किलोमीटर की है। बुधवार को जब गांव फलूद व मकोड़ साहिब में तटबंध टूटे तो पानी का बहाव पंजाब की ओर जाने की बजाय जाखल क्षेत्र की ओर हो गया। सिंचाई विभाग के अनुसार, घग्गर के ओवरफ्लो हुए पानी को दाएं ओर मुड़ना था, लेकिन दूसरे गांवों के तटबंध मजबूत होने के कारण इसने अपना रुख बांई ओर कर लिया और पानी जाखल की तरफ पहुंच गया। फिलहाल यह ओवरफ्लो पानी जाखल के चार गांवों तक पहुंच चुका है और कई एकड़ धान की फसल पानी से डूब गई है। विभाग का यह भी मानना है कि आगामी दिनों में अगर बारिश आती है, तो घग्गर का पानी तटबंधों को तोड़ता हुआ गांवों की ओर रुख कर सकता है। संवाद

कोट
पंजाब में घग्गर के दो तटबंध टूटे थे, पानी का बहाव बांई ओर जाखल की ओर आ गया, जिस कारण जाखल के चार गांवों में पानी का भराव हुआ है। यहां पर दो से तीन फुट तक पानी खेतों में घुस गया है। आबादी तक पानी नहीं पहुंचा है और गांवों में पानी न पहुंचे, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राहुल शर्मा, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें